![]()
हिसार जिला पुलिस की सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 4 किलो 746 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के सुपौल जिले के राजपुर निवासी हरीराम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए मिल गेट प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक बजरंग सिंह अपनी टीम के साथ लांधड़ी टोल प्लाजा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काजला मोड़ स्थित दुर्जनपुर पुल के पास घेराबंदी की। संदिग्ध युवक को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से गांजा बरामद तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के प्लास्टिक बैग से 4 किलो 746 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी हरीराम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई किया जाना था। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान करेगी। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हिसार में 4.746 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:बिहार का रहने वाला; सूचना पर लांधड़ी टोल के पास घेराबंदी
