![]()
रामपुर के देवठी पंचायत में मवेशियों पर हमला करने वाले एक भालू को वन विभाग ने पिंजरे में पकड़ लिया है। कई दिनों की निगरानी के बाद बरकल गांव में यह सफलता मिली। भालू को स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। पिछले कुछ दिनों से देवठी पंचायत के अलग-अलग इलाकों में भालू मवेशियों पर हमला कर रहा था। इससे गांव वालों में डर का माहौल था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन मंडल अधिकारी गुरहर्ष सिंह ने बरकल गांव में पिंजरा लगाने का निर्देश दिया। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर कई दिनों तक उसकी निगरानी की। इसी दौरान एक नर भालू पिंजरे में फंस गया। रैपिड रेस्क्यू टीम ने उप-वन परिक्षेत्र अधिकारी ललित भारती के साथ मिलकर भालू को बेहोश किया। चिकित्सा अधिकारी ने की जांच पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण बिष्ट ने उसकी जांच की। स्वस्थ पाए जाने पर भालू को उसके प्राकृतिक घर जंगल में छोड़ दिया गया। भालू के पकड़े जाने से गांव वालों ने राहत महसूस की और वन विभाग का धन्यवाद किया।
Source link
रामपुर में पिंजरे में कैद हुआ भालू:वन विभाग ने स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ा; मवेशियों पर करता था हमला
