![]()
पंचकूला का अमीरी क्लब, जहां पर एक्साइज विभाग ने रेड की।
पंचकूला के सेक्टर स्थित AMERII (अमीरी) क्लब में एक्साइज विभाग टीम ने देर रात अचानक छापेमारी कर अवैध रूप से रखी गई शराब बरामद की है। रेड के दौरान क्लब से बिना पास-परमिट वाली सेल फॉर यू.टी. चंडीगढ़ मार्का शराब और बिना लेबल की विदेशी बोतलें बरामद हुई है
.
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे DETC प्रदीप यादव और आबकारी निरीक्षक सोनू यादव की टीम ने सेक्टर-5 स्थित अमीरी क्लब (M/S AMERII) क्लब परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद बार इंचार्ज अजय कुमार से बार में रखी शराब का पास व परमिट मांगा गया, जिसे दिखाने में वह पूरी तरह असमर्थ रहा।
सील बंद बॉक्स जब्त किए
एक्साइज विभाग की टीम की रेड के दौरान 1 बोतल जेमसन और 1 बोतल ग्लेनफिडिच 12 ईयर बिना किसी वैध लेबल के पाई गई। इसके अलावा 7 बोतलें शैंपेन सुला और किंगफिशर अल्ट्रा बीयर (330ml) का पूरा 1 केस (24 बोतलें) बरामद की। जिन पर सेल फॉर ओनली चंडीगढ़ यूटी अंकित था।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर बार इंचार्ज अजय कुमार के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-5 थाने में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम 2020 की धारा 61 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल SI बिजेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
