Headlines

जगराओं में सेम नाले पर कार-मिनी बस की जोरदार टक्कर:बस खेतों में घुसी, 30 सवारियां थीं; कार चालक व महिला घायल, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल




जालंधर हाईवे पर सिधवां बेट रोड स्थित गांव लीला के नजदीक रविवार को बारिश के दौरान सेम नाले के पास एक कार और पीआरटीसी मिनी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार चालक और महिला घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मिनी बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में जा घुसी। गनीमत यह रही कि बस में सवार करीब 30 यात्री सुरक्षित बच गए, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल कार चालक और एक महिला इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने नाले के पार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर रोष जताया। नाले में गिरने से बचाने के बस चालक ने खेतों में मोड़ी कार बस चालक जालोर सिंह के अनुसार, रविवार को तेज बारिश के दौरान वह पीआरटीसी की मिनी बस (PB35Z1228) को जगराओं से सिधवां बेट की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सिधवां बेट की तरफ से आ रही एक कार गांव लीला के पास सेम नाले पर अचानक सड़क के बीच आ गई, जिससे दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस को सेम नाले में गिरने से बचाने के लिए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और स्टेयरिंग खेतों की ओर मोड़ दिया, जिससे बस नाले में गिरने के बजाय धान के खेतों में जाकर रुक गई। नाले पर सुरक्षा दीवार व साइन बोर्ड न होने पर उठे सवाल घटना के बाद एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने सेम नाले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि नाले के दोनों ओर न तो कोई सुरक्षा दीवार (बाउंड्री वॉल) बनी है और न ही वाहन चालकों को चेतावनी देने के लिए कोई साइन बोर्ड लगाया गया है। बारिश के समय ऐसे स्थानों पर दुर्घटनाओं का अंदेशा काफी बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के दोनों तरफ तुरंत सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए और आवश्यक चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *