Headlines

कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के अफसर से 14.15 लाख ऐंठे:AI क्वांटम में निवेश का दिया झांसा; पैसे मांगने पर अकाउंट और लिंक किया डिलीट




कुरुक्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा प्रॉफिट कमाने के लालच में बिजली विभाग के अफसर ने करीब 14 लाख रुपए गंवा दिए। आरोप लगाया कि फेसबुक पर इन्वेस्टमेंट का लिंक भेजकर संपर्क करने वालों ने पहले AI क्वांटम के नाम पर अकाउंट खुलवाया, फिर अपनी वेबसाइट पर तेल, सोने और चांदी में निवेश करवाया। आरोपी ने अकाउंट में प्रॉफिट दिखाकर भरोसा दिलाया गया, लेकिन जब अफसर ने अपनी रकम निकालनी चाही तो उससे और पैसे मांगे गए। कभी डॉलर जमा करवाने तो कभी टैक्स देने के नाम पर रकम ली गई। पैसे ऐंठने के बाद उसका ट्रेडिंग अकाउंट और लिंक डिलीट कर दिए गए। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरकारी कर्मचारी होने पर फीस में छूट का दिया भरोसा पवन कुमार निवासी कुरुक्षेत्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे बिजली विभाग में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर है। कुछ दिन पहले उनके फेसबुक पर इन्वेस्टमेंट से जुड़ा एक लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इसके कुछ समय बाद वॉट्सऐप पर 8065425833 नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि वह AI क्वांटम से बोल रहा है। उसने इन्वेस्टमेंट के लिए अकाउंट खुलवाने के नाम पर 22 हजार रुपए मांगे। जब उन्होंने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया तो आरोपी ने सरकारी कर्मचारियों को विशेष छूट देने की बात कही और करीब 18 हजार रुपए मांगे। रकम लेकर खोला खाता आरोपी ने उसे UPI ID भेजी, जिस पर उसने अपने SBI बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दी। फिर कंपनी मैनेजर से बातचीत करवाने के लिए 11119 कोड भी दिया गया। बाद में विदेशी नंबर से फोन आया। कॉलर ने उनको तेल की कीमत बढ़ने का हवाला देकर निवेश करने के लिए कहा। इसके बाद मैंने 50 हजार रुपए भेज दिए। यह रकम ट्रेडिंग अकाउंट में दिखाई भी दे रही थी। सोना-चांदी में निवेश के लिए 5 लाख जमा करवाए इसके बाद चांदी में निवेश के नाम पर फाइनेंस बैंक के खाते में 2 लाख 25 हजार रुपए जमा करवाए गए। कुछ समय सोने में निवेश के नाम पर इसी खाते में 2 लाख 75 हजार रुपए और जमा करवाए। इसके अलावा UPI ID पर 40 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए गए। रकम निकालने की बारी आई तो मांगे और पैसे जब उसने अपनी रकम वापस निकालने के लिए संपर्क किया तो उसे बताया गया कि पैसे मिल जाएंगे, लेकिन पहले 4760 अमेरिकी डॉलर और जमा करवाने होंगे। उसे बार-बार रकम वापस मिलने का भरोसा दिया जाता रहा, जबकि हर बार नई रकम जमा करवाने की मांग की जाती थी। तंग आकर उसने 50 हजार और 47 हजार रुपए जमा करवाए। इसके बाद उसे बताया गया कि उसके खाते में 31,955 अमेरिकी डॉलर का प्रॉफिट हो चुका है और निवेश सहित कुल रकम 35,955 अमेरिकी डॉलर हो गई है। प्रॉफिट निकालने के लिए टैक्स के नाम पर लिए 7.10 लाख बाद में आरोपियों ने प्रॉफिट की रकम निकलवाने के लिए टैक्स जमा करवाने की बात कही। उसके पास खाता नंबर भेजकर 5 लाख रुपए जमा करवाए गए। दोबारा फिर से पैसे मांगने पर करीब 2.10 लाख रुपए जमा करवाए गए। इतनी रकम जमा करवाने के बाद भी उसे पैसे वापस नहीं मिले। आरोपियों ने पहले से बनाए गए अकाउंट को डिलीट कर दिया और लिंक भी हटा दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *