Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (17 July 2026)


  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (17 July 2026) | Auto IT Banking Shares Price

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 900 अंक की तेजी के साथ 78,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी है, ये 24,350 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी है।

नतीजे आने से पहले 2.4% चढ़ा रिलायंस का शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे आज बाजार बंद होने के बाद जारी होने वाले हैं। इन नतीजों की घोषणा से पहले रिलायंस का शेयर 2.4% की तेजी के साथ ₹1,323.80 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पिछले कुछ समय से मुकेश अंबानी की इस कंपनी का स्टॉक लगातार दबाव में देखा गया है। यह शेयर पिछले 1 महीने में 1%, 3 महीने में 3.5%, 6 महीने में 9.5% और पिछले 1 साल में करीब 11% तक नीचे आ चुका है।

एशियन मार्केट गिरे: साउथ कोरिया का इंडेक्स 6% से ज्यादा गिरा

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6821 -464 -6.37%
निक्केई (जापान) 63896 -2939 -4.40%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24542 -467 -1.72%

कल अमेरिकी बाजार में भी गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52553 -106 -0.20%
नैस्डैक 25882 -387 -1.47%
S&P 500 7534 -39 -0.51%

विदेशी निवेशकों ने कल 4206 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 2,987 8,791 43,158
FII/FPI -4,206 -8,743 -6,321

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल सेंसेक्स फ्लैट बंद हुआ था

शेयर बाजार कल यानी 16 जुलाई को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 24,072 के स्तर पर आ गया। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *