Headlines

MP की केटलबेल लिफ्टिंग खिलाड़ी को स्वर्ण पदक:दिल्ली में अमेरिका समेत 9 देशों के खिलाड़ियों से जीतीं साक्षी; दोनों हाथों में 16-16 किलो वेट उठाया




बैतूल शहर की साक्षी अवस्थी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए केटलबेल लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 4 से 9 अक्टूबर तक आयोजित इंटरनेशनल यूनियन ऑफ केटलबेल लिफ्टिंग (IUKL) चैंपियनशिप में साक्षी ने महिला वेटरन वर्ग (35 से 39 वर्ष) की डबल जर्क स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दोनों हाथों में 16-16 किलोग्राम की केटलबेल उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। साक्षी अवस्थी बैतूल के कमानी गेट क्षेत्र में रहती हैं। वह व्यवसायी बृजेश अवस्थी की बेटी हैं। खेल के साथ साक्षी फिटनेस कोच के रूप में भी सक्रिय हैं। वह ऑनलाइन लोगों को ट्रेनिंग देती हैं और वजन कम करने (वेट लॉस) के साथ मसल गेन यानी मांसपेशियां मजबूत बनाने के लिए व्यायाम और डाइट से जुड़ी सलाह देती हैं। 9 देशों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित 9 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, रूस, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल करना साक्षी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फिटनेस कोच के रूप में भी सक्रिय
साक्षी लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिए वह लोगों को उनकी फिटनेस संबंधी जरूरतों के अनुसार मार्गदर्शन देती हैं। वेट लॉस और मसल गेन के लिए व्यायाम के साथ डाइट पर भी उनका फोकस रहता है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से बैतूल का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पहुंचा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *