Headlines

कार भरकर ले जा रहे थे डोडा पोस्त:पुलिस को देखकर गाड़ी दौड़ाई, खेतों में जाकर फंसी; 2 गिरफ्तार




जालोर की बागोड़ा पुलिस ने आने वाले पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके तहत बागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 45.062 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर को गश्त और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई। इस पर चालक कार को सियावट-सायला रोड की तरफ मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी तारबंदी तोड़ते हुए खेत में जाकर रुक गई। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर रखे काले रंग के तीन बोरो में से डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने मौके से चितौडग़ढ़ के कपासन के धमाना निवासी अयूब मोहम्मद (21) पुत्र शाबीर मोहम्मद और अब्दुल रहीम (28) पुत्र मांगु खां को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ और कार जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे कार्रवाई की जा रहा है। थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई टीम में थानाधिकारी बलदेवराम, एएसआई पुनमा राम, हेड कांस्टेबल जगदीश और कांस्टेबल प्रकाश भादू, मसरा राम, श्रवण कुमार, गुमना राम और रामकिशोर शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *