Headlines

जेएनवी शेखपुरा के छात्रों ने आर्केस्ट्रा में जीता पहला स्थान:राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए चयनित, कथक में भी सलोनी का शानदार प्रदर्शन




शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय कला उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। झारखंड के जामतारा में 7 से 9 अक्टूबर तक नवोदय विद्यालय समिति के पटना संभाग की ओर से आयोजित इस उत्सव में विद्यालय की टीम ने मेलोडी ग्रुप आर्केस्ट्रा में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ टीम का चयन राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए हुआ है। आर्केस्ट्रा में चार छात्रों ने दिखाया हुनर मेलोडी ग्रुप आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति में रवि कुमार ने नाल वादन, अंकित रंजन ने गिटार, सुशांत कुमार ने हारमोनियम और अमृता कुमारी ने तबला वादन किया। चारों विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सफलता मिली और टीम ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। कथक में सलोनी कुमारी का बेहतर प्रदर्शन विद्यालय की छात्रा सलोनी कुमारी ने कथक नृत्य में भी पटना संभाग स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया। संगीत और नृत्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली सफलता इस सफलता में टीजीटी संगीत शिक्षक ज्योति कुमार त्रियार का मार्गदर्शन रहा। वहीं, गिटार विशेषज्ञ ध्रुव कुमार सुंदरम और डांसिंग एक्सपर्ट पुष्पांजलि कुमारी ने भी विद्यार्थियों को सहयोग दिया। विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार और अन्य शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि की जानकारी पीजीटी अंग्रेजी शिक्षक अरुण कुमार साह ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *