![]()
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पिंजौर के ‘हित चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। ट्रस्ट की ओर से कालका उप-मंडल अस्पताल में पहले नवरात्र पर जन्मीं चार नवजात कन्याओं और उनके परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर नवजात बच्चियों को माता रानी की चुनरी और सुंदर उपहार भेंट किए। बेटियों को आगे बढ़ने के दें समान अवसर: हितेश पाहवा ट्रस्ट के संस्थापक हितेश पाहवा ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर प्रहार करना है। बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटियों को भी बेटों के समान अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य पुष्पिंदर गोयल, सुनील साहनी, परमजीत शर्मा और हिमांशु खोसला विशेष रूप से मौजूद रहे और परिवारों को बधाई दी। अब PHOTOS में देखिए…
Source link
पहले नवरात्र पर कालका अस्पताल में जन्मीं 4 कन्याएं:गिफ्ट लेकर अस्पताल पहुंचे चैरिटेबल ट्रस्ट सदस्य; बेटियों को समान अवसर का संदेश
