![]()
डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर तीन बाइक पर आए करीब 10 बदमाशों ने दामड़ी क्षेत्र के गिरदावर राहुल परमार (27) का रास्ता रोककर मारपीट और लूटपाट की। आरोपियों ने पत्थरों से हमला करने के साथ उनके चेहरे पर चाकू से वार किया। इसके बाद जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए और नकदी खत्म होने पर QR कोड के जरिए ऑनलाइन 1 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन बाइक पर आए बदमाशों ने रास्ता रोककर मांगे रुपए राहुल परमार ने दोवड़ा थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह दामड़ी क्षेत्र में गिरदावर के पद पर कार्यरत हैं। 8 अक्टूबर को वह सागवाड़ा आईटीआई कॉलेज से अपने गांव पालमांडव लौट रहे थे। शाम के समय हड़मतिया से आगे मोटवाला तालाब चौराहे के पास पीछे से तीन बाइक पर सवार होकर करीब 10 बदमाश आए। उन्होंने राहुल की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे। मना किया तो पत्थरों से हमला, चेहरे पर चाकू से वार रिपोर्ट के अनुसार, राहुल ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके चेहरे पर चाकू से भी वार किया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब की तलाशी ली और उसमें रखे 2 हजार रुपए निकाल लिए। नकदी खत्म हुई तो QR कोड से ट्रांसफर करवाए 1 हजार रुपए आरोपियों ने राहुल से और रुपए मांगे, लेकिन उनके पास नकदी नहीं बची थी। इस पर राहुल ने आरोपियों से QR कोड देने को कहा। इसके बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 1 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। राहुल के अनुसार, ट्रांजेक्शन आईडी पर खाताधारक का नाम साहिल परमार दिखाई दिया। पिता अस्पताल लेकर पहुंचे, थाने में दी रिपोर्ट राहुल ने बताया कि किसी तरह आरोपियों को समझाकर वह वहां से निकले और घर पहुंचे। इसके बाद उनके पिता उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। इलाज करवाने के बाद राहुल अपने पिता के साथ दोवड़ा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो गिरदावर पर हमला:पत्थरों और चाकू से किए वार, 3 बाइक पर आए 10 बदमाशों ने लूटे 2 हजार
