Headlines

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:20 वर्षीय युवक बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस ने किया बरामद




कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 17 सितंबर को दर्ज हुई थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को नाबालिग की मां ने पखांजूर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने गुम इंसान और अपराध क्रमांक 160/2026 दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर मिली नाबालिग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका पीवी-116 में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 11 अक्टूबर को नाबालिग के साथ संदेही युवक को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(1), 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 जोड़ी गईं। पखांजूर का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन मल्लिक (20), पिता सुजीव मल्लिक, निवासी पीवी-27 हृदयपुर, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *