Headlines

ओसियां में कैंपर पलटने से महिला की मौत, 12 घायल:कार्यक्रम से लौटते समय हादसा; घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद किया जोधपुर रेफर




जोधपुर में कैंपर गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर के ओसियां तहसील के हरलाया की सरहद पर यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ है। ओसियां थाना के एएसआई लालाराम ने हादसे में एक महिला की मौत होने की पुष्टि की है। लालाराम ने बताया- बुचेटी निवासी पुखराज सहित परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में जालोड़ा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर कैंपर गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरलाया की सरहद में गाड़ी पलट गई। हादसे में बुचेटी निवासी ढगली देवी (60) पत्नी तेजाराम की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। ये लोग हुए घायल हादसे में इमरती पत्नी पुखराज, गीता पत्नी बाबूलाल, किरण पुत्री पुखराज, बुलकी पत्नी धनाराम, ओमाराम पुत्र भैराराम, धनाराम पुत्र मोटाराम और झम्मू पत्नी ओमाराम निवासी बुचेटी, नैनी पत्नी दुदाराम, सेठाराम पुत्र हेमाराम और हिमताराम पुत्र शंकरराम निवासी पीपाड़ शहर, प्रियंका पत्नी भारमलराम और भारमलराम पुत्र खंगाराम निवासी बिरानी घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। मृतका ढगली देवी का शव उप जिला अस्पताल ओसियां की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *