Headlines

हेरिटेज नीलामी रोकने को नीदरलैंड को लेटर



चंडीगढ़ | चंडीगढ़ के हेरिटेज सामानों की विदेश में अवैध तस्करी और नीलामी पर रोक लगाने के लिए हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य और एडवोकेट अजय जग्गा ने नीदरलैंड के मशहूर ऑक्शन हाउस हेसिंक्स को पत्र भेजा है। उन्होंने शनिवार को होने वाली नीलामी में लॉट नंबर 28 (चंडीगढ़ की हेरिटेज आइटम) की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। जग्गा ने पत्र में लिखा कि यह हेरिटेज आइटम चंडीगढ़ का है, जिसे बिना कानूनी अनुमति देश से बाहर ले जाया गया है। भारत की जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं जो अब अंतिमचरण में है। जांच पूरी होते ही भारत सरकार का विदेश मंत्रालय कूटनीतिक स्तर पर इस संपत्ति को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जग्गा ने ऑक्शन हाउस से आग्रह किया कि जांच पूरी होने तक नीलामी को होल्ड पर रखा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *