Headlines

पलवल में 5 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार:डेढ़ साल से फरार, बल्लभगढ़ में छिपा था, राजस्थान पुलिस को सौंपा




पलवल एसटीएफ की टीम ने राजस्थान के डीग में कामा थाने से हत्या के मामले में डेढ़ साल से फरार 5 हजार के इनामी गौतम को गिरफ्तार किया। उसे बल्लभगढ़ के सेक्टर-24 से पकड़कर कामा पुलिस को सौंपा गया। डीग (राजस्थान) निवासी साहिद ने कामा थाने में शिकायत दी थी। 23 फरवरी 2025 की रात उनका 18 वर्षीय बेटा साहिल कनवाड़ी में सगाई से लौट रहा था। चोरी के शक में कुछ लोगों ने उसे पकड़ा। 24 फरवरी को साहिद को सूचना मिली, पर पहुंचने से पहले आरोपियों ने साहिल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में फरार था आरोपी शव कई दिन तक छिपाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। आरोपी तभी से फरार था। एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर रंधीर यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने पलवल के फिरोजपुर निवासी गौतम को गिरफ्तार किया। गौतम पर 24 फरवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 126(2), 115(2), 189(2) के तहत कामा थाने में मामला दर्ज है। आरोपी को राजस्थान पुलिस को सौंपा आरोपी गौतम कि गिरफ्तारी पर एसपी डीग (राजस्थान) की ओर से 13 फरवरी 2026 को 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसटीएम टीम पलवल ने आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर जिला डीग (राजस्थान) के कामा पुलिस के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई कामा थाना पुलिस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *