Headlines

जोधपुर में JDA के डंपर ने बाइक सवार को कुचला,मौत:हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भागा, पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा




जोधपुर में रविवार को दोपहर को जेडीए से अनुबंधित एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। डंपर ड्राइवर बाइक सवार का सिर कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हादसे से बाद मौके से ड्राइवर डंपर लेकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया और डंपर को जब्त कर लिया। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में विनायका के आगे मुख्य सड़क पर दोपहर 3.45 बजे हुआ। मृतक की पहचान पाबूपुरा निवासी रणजीत (55 वर्ष) पुत्र इंद्रसिंह नायक के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। अब देखिए, घटना से जुड़ी कुछ PHOTO’S गोरा होटल नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को पकड़ा दरअसल, हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से गोरा होटल की तरफ भाग निकला। लेकिन गोरा होटल के नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए डंपर ड्राइवर सुरेश (31 वर्ष) पुत्र पुनाराम विश्नोई, निवासी नेनासर कागनाडा थाना झंवर, जिला जोधपुर पश्चिम को तुरंत डिटेन कर लिया। पुलिस के मुताबिक, डंपर JDA में लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थानाधिकारी भारत सिंह और हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और डंपर को कब्जे में ले लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *