मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और अन्य।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पाकिस्तान पर भारत के युवाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान हमारे से युद्ध में जीत नहीं सकता, इसलिए वह ड्रग्स भेजकर देश के युवाओं को कमजोर करने की साजिश रच रहा है।
.
राज्यपाल रविवार को टोंक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने किसी दल का नाम लिए बिना कहा कि देश की संस्कृति और सभ्यता बहुत अच्छी है और सब कुछ बेहतर चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता केवल विरोध करने की बन गई है, जिसके कारण माहौल बिगड़ रहा है।
वे टोंक में मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। पंडित राजकुमार शर्मा के सानिध्य में हुए कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले गौमाता के विधिवत पूजन और भारत माता की आरती के साथ हुई।

सदगुरू आश्रम के शुभारंभ पर लोगों को संबोधित करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े।
समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और राष्ट्रीय सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा ही भारत की वास्तविक पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान गौसेवा, राष्ट्रसेवा और सनातन मूल्यों का अनोखा संगम देखने को मिला। मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संस्कार और धार्मिक परंपराओं का संरक्षण करना है।
समारोह में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र कुमार एवं शिवलहरी सहित कई संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सदगुरू आश्रम के शुभारंभ के मौके पर नंदी को हरा चारा खिलाते राज्यपाल।
राज्यपाल पहले भी चिंता जता चुके हैं बता दें कि इससे पहले भी एक अक्टूबर को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेश में बढ़ते नशे के चलन को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि राजस्थान के युवाओं में नशा करने की आग बढ़ती जा रही है, ये चिंता की बात है। राजस्थान में सीमा पार से रोजाना नशा आ रहा है। यह पैसों के लिए नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के उद्देश्य से भेजा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए
राज्यपाल बोले-आबादी बढ़ने के लिए हम जिम्मेदार नहीं:हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप हारे नहीं, मुगलों को पीटा; चाटुकार इतिहासकारों ने गलत लिखा

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- भारत में रोज आबादी बढ़ रही है, लेकिन इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। फिर भी आबादी बढ़ रही है तो बढ़ने दो। राज्यपाल ने दावा किया कि हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की हार नहीं हुई थी, बल्कि इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया। पूरी खबर पढ़िए
