Headlines

हरियाणा में 16 अक्टूबर तक बारिश के आसार:आज 9 जिलों में अलर्ट; तापमान 3 डिग्री गिरा, रात को ठंड महसूस हुई




हरियाणा में सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सोनीपत, पानीपत और जींद में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 16 अक्टूबर तक ज्यादातर स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। रविवार को हुई बारिश के चलते प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। हवा चलने के कारण रात में लोगों को ठंड महसूस हुई। जानें आगे कैसा रहेगा मौसम पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष मदन खीचड़ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते खासकर उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। 14 से 16 अक्टूबर के बीच ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। इसके बाद 13 अक्टूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 14 से 16 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके बाद मौसम खुश्क रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *