![]()
इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद नितिन कुमार शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 82 के सुदामा नगर निवासी तेजस्विनी जोशी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर ई में मेयर निवास के पीछे वाली गली की आधी सड़क 20 दिन से खुदी हुई थी। बड़े-बड़े पत्थर भी वहीं छोड़ दिए गए थे। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने और गाड़ियां निकालने में परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद नितिन कुमार शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान बक्शी कॉलोनी: बारिश में जलभराव की समस्या हुई दूर वार्ड 58 के सदर बाजार स्थित बक्शी कॉलोनी निवासी नीतीश मलतारे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बारिश के दौरान कॉलोनी में पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों तक पानी भरा रहता था। कीचड़ के कारण गाड़ियां फिसलने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता था। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद प्रत्याशी सनी राजू चौहान ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। बंद लाइटें, खुले चैंबर और खराब सड़कों से परेशान इंदौरवासी संवाद नगर: गार्डन की लाइटें बंद, शाम को रहता है अंधेरा वार्ड 64 के निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि संवाद नगर गार्डन-2 की सभी लाइटें बंद हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, बिजली विभाग ने इन लाइटों को चालू नहीं किया है, जिससे गार्डन में अंधेरा रहता है। उन्होंने बताया कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निपानिया: सड़क में दबे चैंबर, बारिश में जलभराव का खतरा वार्ड 36 के निवासी अजय वर्मा ने शिकायत की है कि निपानिया में अमृत पैलेस मेन रोड पर डी मार्ट के पास दो चैंबर सड़क के अंदर दब गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, बारिश में निकासी नहीं होने से पानी भरने और चैंबर उफनने का खतरा है। उन्होंने बताया कि गली में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है और कचरा भी नहीं उठता। वैष्णो विहार: ड्रेनेज के लिए खोदी सड़क दो साल से अधूरी वार्ड 13 के निवासी भूपेंद्र सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि तिगरिया रोड स्थित वैष्णो विहार में नीलाकाश स्कूल के सामने ड्रेनेज लाइन के लिए दो साल पहले सड़क खोदी गई थी, लेकिन अब तक इसे बनाया नहीं गया। बारिश में यहां पानी भर जाता है और सड़क पर आवाजाही में परेशानी होती है। उन्होंने सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। मालवा मिल: सड़क पर जमा रहता है कचरा वार्ड 46 के निवासी अमान ने शिकायत की है कि मालवा मिल की काजी की चाल में सड़क पर लगातार कचरा जमा रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर निगम की ओर से सफाई की जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
Source link
मेयर निवास के पास टूटी सड़क बनवाई गई:पार्षद नितिन कुमार शर्मा बने 'पब्लिक स्टार'; आप भी करें 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट
