Delhi MCD Illegal Building Demolition Drive


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:10 बजे हुआ था। - Dainik Bhaskar

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:10 बजे हुआ था।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में अवैध निर्माण और जर्जर बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, 6 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच सभी 12 जोन में 1,046 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

इस दौरान 282 संपत्तियां सील की गईं और 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई गईं। सीएम ने निगम को निर्देश दिए हैं कि अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए और इसकी रफ्तार बढ़ाई जाए।

दरअसल, 7 अक्टूबर को न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 8 लोग घायल हुए।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

सीमापुरी इलाके में यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास ही स्थित थी।

सीमापुरी इलाके में यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास ही स्थित थी।

रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए थे।

रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे।

डूसिब ने तीन अन्य मकानों को नोटिस जारी किए

सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने के बाद संबंधित एजेंसियों ने एक असुरक्षित इमारत को गिरा दिया। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने तीन अन्य मकानों को नोटिस जारी किए हैं।

सभी 12 जोन में कार्रवाई हुई इसमें नरेला में 62, रोहिणी में 158, सिविल लाइंस में 63, केशवपुरम में 61, सिटी एसपी जोन में 87, करोल बाग में 85, शाहदरा साउथ में 87, शाहदरा नॉर्थ में 115, वेस्ट जोन में 87, नजफगढ़ में 45, सेंट्रल जोन में 75 और साउथ जोन में 121 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

आसपास की इमारतें भी हुईं क्षतिग्रस्त

MCD के मुताबिक, इमारत दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की करीब 25 वर्ग गज जमीन पर बनी थी और 20-25 साल पुरानी थी। अधिकारियों ने इसे ग्राउंड प्लस 3 मंजिल की इमारत बताया, जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक इसमें 5 मंजिल थीं।

बिल्डिंग गिरने से आसपास की दो इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। पास की ईदगाह की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हुई। बिजली का पोल टूटने और तारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।

3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत:दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *