![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। अब ठंड का अहसास होने लगा है। पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 15 अक्टूबर तक पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है। आज कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आज इन जिलों में बारिश के आसार
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बिजली की मांग में आई कमी
पंजाब में बिजली की मांग घटकर 5,902 मेगावाट रह गई। राज्य में बिजली उत्पादन 4,484 मेगावाट रहा, जबकि दूसरे राज्यों से 1,414 मेगावाट बिजली ली गई। तय मात्रा से 80 मेगावाट अधिक बिजली ली गई। बारिश और तापमान में गिरावट के दौरान बिजली की मांग में कमी देखी गई।
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से सर्दी का अहसास:टेम्परेचर सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे, 48 घंटे का अलर्ट; संगरूर में 37.5 MM बारिश
