Headlines

हत्या के प्रयास मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार:फरारी के दौरान घर पहुंचा, पुलिस ने दबिश दी तो भागा, घेराबंदी कर जवानों ने पकड़ा




सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को संजय नगर कॉलोनी स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वारदात के बाद से फरार था आरोपी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में शुभम पिता श्रीपाल जैन (32), निवासी संजय नगर कॉलोनी, के खिलाफ गोपालगंज थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने 22 मई 2024 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। भागने लगा तो घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी शुभम जैन संजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पहचान की पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामील की गई। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *