Headlines

अंबाला में डंपर ने यूपी के मजदूर को कुचला, मौत:सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 3 महीने पहले ही पैसे कमाने अंबाला आया था




अंबाला के मोहड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान डंपर की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले 38 साल के मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मृतक के चचेरे भाई नरेंद्र कुमार भी मौके पर मौजूद था। दोनों भाई अंबाला में सड़क निर्माण का काम कर रहे थे। हादसे के बाद घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अजीत कुमार के रूप में हुई है। जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला का रहने वाला था। वह करीब तीन महीने पहले मजदूरी करने के लिए अंबाला आया था। यहां वह अपने चचेरे भाई नरेंद्र कुमार के साथ SRSC Infra Pvt. Ltd. कंपनी के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। मिट्टी उठाने के दौरान हुआ हादसा पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई अजीत कुमार के साथ मोहड़ा के पास सड़क निर्माण का काम कर रहा था। 11 अक्टूबर की सुबह करीब 9:05 बजे सड़क निर्माण स्थल पर डंपरों से मिट्टी उठाने का काम चल रहा था। इस दौरान डंपर आगे पीछे आ जा रहे थे। शिकायत के अनुसार, डंपर को चालक बलिराम चला रहा था। काम के दौरान डंपर पीछे आया और अजीत कुमार उसकी चपेट में आ गया। डंपर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद पुलिस की मदद से अजीत कुमार को अंबाला कैंट के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चचेरे भाई नरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था अजीत परिवार के मुताबिक, अजीत कुमार अभी अविवाहित था। वह चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। चार बहनों में से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा है। परिवार में कमाने वाला सिर्फ अजीत था। जो अंबाला में मजदूरी करके परिवार चलाता था। हादसे में अजीत की मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना पड़ाव, अंबाला कैंट में FIR दर्ज की गई है। वहीं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल परमोद कुमार को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *