Headlines

हेल्पर को छोड़ने निकले युवक का शव मिला:चिमनी के पास मिली टूटी हेडलाइट वाली बाइक, परिजन जता रहे मर्डर की आशंका




जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के ढंड गांव स्थित चिमनी के पास रविवार देर रात एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मंझवे गांव निवासी सूरज मंडल (26), पिता दासो मंडल उर्फ दशरथ मंडल के रूप में हुई है। वह एक हेल्पर को उसके गांव छोड़ने के लिए बाइक से निकला था।देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब तीन बजे चिमनी के पास उसका शव मिला। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी पड़ी थी, जिसकी हेडलाइट टूटी हुई थी। फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई परिजनों ने हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार,रविवार को सूरज अपना ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए चंदवारा निवासी मिस्त्री मुकेश को बुलाया था। मिस्त्री अपने हेल्पर के साथ मंझवे गांव पहुंचा था। ट्रैक्टर की मरम्मत पूरी होने के बाद मुकेश बाइक से अपने घर लौट गया। इसके बाद सूरज मिस्त्री के हेल्पर को उसके गांव प्रतापपुर छोड़ने के लिए बाइक से निकला। परिजनों ने बताया कि सूरज शाम करीब सात बजे घर से निकला था। शाम 7:30 बजे उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई। उस समय उसने बताया था कि वह लौट रहा है और काकन के पास पहुंच गया है। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए इसके बाद वे उसकी तलाश में निकल पड़े। परिजनों ने मंझवे से काकन के बीच काफी देर तक खोजबीन की। इसके बाद वे ढंड की ओर पहुंचे, जहां चिमनी के पास सूरज का शव पड़ा मिला। पास में उसकी बाइक भी थी,जिसकी हेडलाइट टूटी हुई थी। परिजनों का दावा है कि सूरज के दोनों हाथ टूटे हुए थे, जबकि चेहरे पर खरोंच के निशान नहीं थे।चेहरे पर खून के छींटे भी दिखाई दे रहे थे। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मिस्त्री मुकेश के हेल्पर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *