Headlines

लखनऊ में लंबित नियमावली पर प्रदर्शन:पुस्तकालय विज्ञान के प्रशिक्षित युवा ईको गार्डन में देंगे धरना




लखनऊ में उत्तर प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन के नेतृत्व में पुस्तकालय विज्ञान से प्रशिक्षित बेरोजगार युवा सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) कार्यालय के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद ईको गार्डन पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना देंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में भर्ती और नियमावली की प्रतीक्षा करते हुए करीब 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भर्ती में देरी से हजारों प्रशिक्षित युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी निकल रही है। अभ्यर्थियों की मांग है कि प्रवक्ता (लाइब्रेरी) की लंबित नियमावली को जल्द मंजूरी देकर लागू किया जाए और राजकीय व अशासकीय डिग्री कॉलेजों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेजों में लाइब्रेरियन के पद सृजित करने की मांग भी उठाई जाएगी। एसोसिएशन ने प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं से धरने में शामिल होने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *