Headlines

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी:15 को चलने वाली ट्रेन बोरीवली तक जाएगी, प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण फैसला




भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो 15 अक्टूबर को भिवानी से प्रस्थान करेगी। वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजक 35 मिनट पर भिवानी से चलेगी। वहीं 2:58 पर चरखी दादरी पहुंचकर 3 बजे चलेगी। 3:30 बजे कोसली, 4:35 बजे रेवाड़ी, 5:29 बजे अलवर, 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात 10 बजकर 5 मिनट पर अजमेर, 10 बजकर 46 मिनट पर नसिराबाद पहुंचेगी। अलगे दिन आधी रात के बाद 12 बजकर 25 मिनट पर भिलवाड़ा, 3 बजे निमाच, 3:42 बजे मनदसोर, 8:55 बजे वड़ोदरा, 11:30 बजे सूरत, दोपहर बाद 3:17 बजे बोरीवली, 4:10 बजे मुंबई बांद्रा ट्रमिनल पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *