![]()
पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत तरनतारन जिले में सिविल और पुलिस प्रशासन गांवों तक पहुंचा। डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार और एसएसपी सुरेंद्र लांबा के निर्देश पर अधिकारियों ने लोगों को नशे के बुरे असर के बारे में जागरूक किया। अधिकारियों ने लोगों से सीधे बात की और बताया कि सरकार पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही नशे जैसी बुराई को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा, खेलों और दूसरी अच्छी गतिविधियों से जोड़ें। परिवार का साथ, अच्छी संगत और खेलकूद युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। प्रशासन लोगों से संपर्क कर रहा है, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और नशे से प्रभावित लोगों के इलाज व पुनर्वास पर ध्यान दे रहा है। युवाओं को सही दिशा में जोड़ने के लिए खेल सुविधाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। तस्करों की पुलिस को सूचना दें लोग अंत में अधिकारियों ने लोगों से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को नशा तस्करी संबंधी कोई जानकारी मिलती है तो वह उसे संबंधित अधिकारियों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से ही जिले को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Source link
'युद्ध नशे के विरुद्व' मुहिम गांवों तक पहुंची:सिविल-पुलिस प्रशासन ने लोगों को अवेयर किया; युवाओं को शिक्षा-खेलों से जोड़ने पर जोर
