![]()
बठिंडा में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल ने ‘माताओं का सम्मान करें, नशा व्यापार बंद करें’ अभियान के तहत महिला रैली निकाली। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उन्होंने पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान कई माताओं ने अपने बेटों को नशे के कारण खोने का दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या ने पंजाब के परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। हरसिमरत बादल ने वादा किया कि अकाली दल की सरकार बनने पर नशे के कारोबार में पकड़े जाने वाले व्यक्ति को 10 साल की जेल होगी और उसे जमानत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष फोर्स बनाई जाएगी, जिसकी कमान डीजीपी रैंक की महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी जाएगी। सांसद ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का आवास भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। बादल ने कहा कि पंजाब में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में छह से सात एएसआई की हत्या की घटनाएं हुई हैं, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। बठिंडा एयरपोर्ट बंद होने के मुद्दे पर भी आप सरकार की आलोचना हरसिमरत बादल ने बठिंडा एयरपोर्ट बंद होने के मुद्दे पर भी आप सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल की सरकार के दौरान शुरू की गई कई पहलों को मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पंजाब के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
Source link
हरसिमरत बोलीं-नशा खत्म करने को महिलाओं की फौज बनाएंगे:बठिंडा में SAD की नशा विरोधी रैली; कहा-CM आवास भ्रष्टाचार का अड्डा बना
