Headlines

BJP ने जेएनयू प्रकरण पर राहुल गांधी का पुतला फूंका:देहरा में किया रोष प्रदर्शन; विधायक विक्रम ठाकुर की पुलिसकर्मियों से बहस




देहरा के ढलियारा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को JNU प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और JNU के प्रोफेसर व सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके। इस प्रदर्शन में जसवां-प्रागपुर के विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक होशियार सिंह, राजेश ठाकुर और रविंद्र रवि सहित 300 से 350 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली ढलियारा बाजार से सरकारी डिग्री कॉलेज रोड तक निकाली गई। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस पर विधायक विक्रम सिंह ठाकुर और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई। विधायक ने पुलिसकर्मियों से पूछा, “आपका बाप जल रहा है क्या यह?” भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रमन शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। आग की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी भी झुलस गया। भाजपा नेताओं ने JNU मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। पुतला दहन को लेकर पुलिस से उलझे विधायक विक्रम ठाकुर
पुतला दहन के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के प्रयास पर जसवां-प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की पुलिस कर्मियों से तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान विक्रम ठाकुर ने पुलिस कर्मियों से कहा, क्या तकलीफ है मोदी जी को सामने खड़े होकर देखते हो, पीछे हटो “आपका बाप जल रहा है क्या यह?” इस दौरान विधायक की ओर से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की भी बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामला संभाला और प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *