Headlines

Chandigarh VIP Number Auction | Fancy Number CH01-DG-0001 Sold for Lakhs


चंडीगढ़ में CH01-DG-0001 नंबर 21.31 लाख में बिका।

चंडीगढ़ में गाड़ियों के पसंदीदा और वीआईपी नंबरों का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) की ओर से नई सीरीज CH01-DG के फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-नीलामी कराई गई। 10 से 12 अक्टूबर तक चली इस नीलामी में कुल 527 नंबरों की

.

इस नीलामी में CH01-DG-0001 नंबर सबसे महंगा बिका। इसके लिए सबसे अधिक 21 लाख 31 हजार रुपए की बोली लगी। वहीं, CH01-DG-007 नंबर दूसरे स्थान पर रहा। इसके लिए 11 लाख 71 हजार रुपए की बोली लगाई गई।

नई सीरीज के नंबरों की हुई नीलामी

RLA कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई वाहन रजिस्ट्रेशन सीरीज CH01-DG के 0001 से 9999 तक के फैंसी और पसंदीदा नंबरों को ई-नीलामी में शामिल किया गया था। इसके साथ ही पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी और विशेष नंबरों की भी नीलामी की गई।

यह ई-नीलामी 10 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2026 तक चली। इसमें लोगों ने अपनी पसंद के वाहन नंबर हासिल करने के लिए बोली लगाई। कुल 527 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी से प्रशासन को करीब 2.98 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

इन दो नंबरों पर लगी सबसे ऊंची बोली

नीलामी में सबसे अधिक मांग CH01-DG-0001 नंबर की रही। इस नंबर को हासिल करने के लिए 21.31 लाख रुपए की बोली लगाई गई। इसके बाद CH01-DG-007 नंबर के लिए 11.71 लाख रुपए की दूसरी सबसे ऊंची बोली दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *