Headlines

मानसा में अंडरब्रिज भरा, रेलवे फाटकों पर लंबा जाम:बारिश के पानी की निकासी न होने से शहर परेशान, लोगों ने जल्द समाधान मांगा




मानसा शहर में हुई तेज बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश बीत जाने के एक दिन बाद भी शहर के मुख्य रास्तों, बाजारों और अंडरब्रिज में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर को दो हिस्सों में जोड़ने वाला मुख्य अंडरब्रिज पानी में पूरी तरह डूब जाने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरब्रिज में भरा पानी, फाटकों पर लगा घंटों लंबा जाम अंडरब्रिज में कई फीट पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन रेलवे फाटकों का रुख करना पड़ रहा है। इसके चलते रेलवे फाटकों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और घंटों जाम की स्थिति बनी हुई है। दफ्तर, स्कूल और अपने दैनिक काम-काज के लिए निकलने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। विकास के दावों पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों में भारी रोष शहरवासियों का कहना है कि नगर काउंसिल और पंजाब सरकार विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बारिश के बाद जल निकासी की पोल पूरी तरह खुल जाती है। हल्की सी बारिश के बाद भी कई दिनों तक पानी की निकासी न होना प्रशासनिक बदहाली को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज और बाजारों में जमा पानी को तुरंत पंप लगाकर बाहर निकाला जाए और भविष्य के लिए जल निकासी का सही व स्थायी इंतजाम किया जाए ताकि लोगों को इस रोज-रोज की समस्या से राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *