![]()
उत्तर प्रदेश STF की आगरा फील्ड यूनिट ने मेरठ और महाराष्ट्र के नासिक में सर्राफा व्यापारियों की दुकानों में लूट के मामलों में वांछित आरोपी राहुल वैद को अंबाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 12 अक्टूबर की रात 12:05 बजे अंबाला कैंट थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। STF के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलकर रह रहा था। एसटीएफ के अनुसार, राहुल वैद मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के यहां हुई लूट के मामले में वांछित था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। फरारी के दौरान नासिक में भी की लूट STF के मुताबिक, फरार रहने के दौरान आरोपी ने मई 2026 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के पंचवटी थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप में भी अपने साथियों के साथ लूट की वारदात की थी। इस मामले में पंचवटी थाने में केस दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नासिक पुलिस को दे दी गई है। चार राज्यों में 12 मुकदमे दर्ज STF के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में कुल 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और पुलिस पर हमले जैसे मामले शामिल हैं। STF को फरार और इनामी अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने अभिसूचना जुटाई। तकनीकी और जमीनी जानकारी के जरिए राहुल वैद के अंबाला में छिपे होने का पता चला, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Source link
पकड़ा गया मेरठ और नासिक में लूट का आरोपी राहुल:यूपी STF ने अंबाला कैंट से किया गिरफ्तार, चार राज्यों में 12 केस दर्ज
