![]()
बिलासपुर रेलवे क्षेत्र में DRM कार्यालय के पास सोमवार सुबह लिटिल वाणी स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, कार मालिक मनीष गोयल अपने बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, धुएं ने आग का रूप ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। दमकल पहुंची, लेकिन कार जल चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। स्कूल के सामने अचानक कार में आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में चिंता फैल गई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार में आग किन परिस्थितियों में लगी।
Source link
स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग:बिलासपुर में देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हुई, दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई
