Headlines

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका में 14 खामियां:सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने बताया- कोर्ट फीस ₹220 कम दी, खड़गे का आईडी कार्ड धुंधला




सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की तरफ से दायर याचिका में करीब 14 खामियां बताई हैं। यह याचिका वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी। साथ ही याचिका के कुछ पन्ने पढ़ने लायक नहीं हैं। कुछ पन्ने गायब हैं। कोर्ट फीस में 200 रुपए से ज्यादा की कमी भी बताई गई। विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता सोमवार को याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करके पहुंचे थे। याचिका में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की गई है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को भी शामिल करने की मांग है। याचिका में कहा गया है कि यह समिति तय समय के भीतर SIR के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे। आगे की रणनीति के लिए राहुल ने विपक्ष को चाय पर बुलाया राहुल ने आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार शाम को सभी विपक्षी सांसदों के अपने घर चाय पर बुलाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *