Headlines

कोरबा में घर से गौमांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मांस जब्त कर जांच के लिए भेजा, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग




कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत पोटिया गांव में एक घर से कथित गौमांस बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी विजय रोहिदास को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घर की तलाशी में मिला मांस पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि पोटिया गांव निवासी विजय रोहिदास अपने घर में गौमांस रखकर बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से कथित गौमांस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक घायल गाय को मारकर उसका मांस और हड्डियां घर लाकर रखी थीं। पुलिस ने मांस जब्त कर जांच के लिए भेजा है। गौ सेवक और हिंदू संगठनों के सदस्य भी पहुंचे कार्रवाई के दौरान मौके पर गौ सेवक, बजरंग दल और हिंदू क्रांति सेना के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। घटना की जानकारी फैलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के पोटिया गांव से सूचना मिली थी कि विजय रोहिदास के घर में बेचने के लिए गौमांस रखा गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जिसमें मांस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मांस को जांच के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सख्त कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जब्त सामग्री की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *