Headlines

हापुड़ में मावा फैक्ट्री पर छापा, 2 कुंतल दूध-खोया नष्ट:लाइसेंस एक्सपायर होने पर भी चल रही फैक्ट्री बंद कराई, 6 नमूने जांच को भेजे




हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार की रात करीब 9 बजे बुलंदशहर रोड स्थित भटियाना गांव के जंगल में एक मावा फैक्ट्री पर छापा मारा। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में करीब 2 कुंतल दूध और 1 कुंतल खोया नष्ट कराया गया। टीम ने 6 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जिसके बाद मिलावट खोरों में हडकम्प मच गया।
पढ़िए पूरा मामला दरअसल, बुलंदशहर रोड स्थित भटियाना गांव के जंगल में एक मावा फैक्ट्री पर मिलावटी मावा बनाने की सूचना मिली। इसके बाद सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस फरवरी में ही एक्सपायर हो चुका था। कलवा नाम का व्यक्ति इसे चला रहा था। विभाग ने अगले आदेश तक फैक्ट्री बंद करा दी है। यहां वनस्पति घी, रिफाइंड और केमिकल मिलाकर मावा बनाने का आरोप है।
टीम रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंची। सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *