![]()
डबल मर्डर के मामले में आरोपी को बचाने के लिए रिश्वत ले रहे असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) दीनबंधु को झज्जर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी रोहतक के सांपला थाने में ही रिश्वत के पैसे ले रहा था। जब एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया, तब सांपला एसएचओ अपने कमरे में बैठे थे। उन्हें भनक तक नहीं लगी कि एसीबी की रेड हुई है। टीम अचानक पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। एसीबी इंस्पेक्टर रोहतास के मुताबिक, एएसआई ने मर्डर केस के आरोपी के पिता ये कहकर रुपए मांगे थे कि तेरे बेटे से मारपीट कम करेंगे और मुकदमा सही कर देंगे। 5 अक्टूबर को सांपला थाने में हत्या का यह मामला दर्ज हुआ था। दिल्ली में रह रहे कपल संदीप और कविता के शव झज्जर की एक नहर में मिले थे। इसी मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मोडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जानिये…कैसे एसीबी ने थाने में लगाया ट्रैप झज्जर एनसीआर नहर में इस तरह मिले थे शव, PHOTO वह डबल मर्डर केस, जिसमें एएसआई अरेसट हुआ… ————————- रिश्वतखोरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नूंह में ₹20 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:केस से पति-पत्नी का नाम हटाने पर की थी डिमांड; ACB ने रंगे हाथ पकड़ा नूंह जिले में ACB टीम ने थाना अकेड़ा में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) अशोक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने एक मामले से शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
रोहतक-डबल मर्डर केस में ASI थाने में रिश्वत लेते पकड़ा:कहा था- ₹50 हजार दो, बेटे को कम पीटेंगे; बाहर बैठे SHO को भनक भी नहीं लगी
