![]()
मुंगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मामले में ग्राम चेचानडीह निवासी रमेश यादव के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है। विभाग ने जब्त वाहन और वन उपज को राजसात करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी मुंगेली तन्मय कौशिक को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने भारतपुर परिसर के कक्ष क्रमांक 556 के आरक्षित वन क्षेत्र के पास कन्हैया नाला बांध के समीप कार्रवाई की। सूचना पर आरक्षित वन क्षेत्र के पास दबिश मौके पर ग्राम चेचानडीह निवासी रमेश यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का परिवहन करते मिला। वन विभाग की टीम ने वाहन रोककर चालक से रेत परिवहन से संबंधित जानकारी और दस्तावेज मांगे। पूछताछ के दौरान अभद्र व्यवहार का आरोप वन विभाग के अनुसार, पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने मौके पर मौजूद महिला वन अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। परिसर रक्षक भारतपुर की पूछताछ में भी ड्राइवर रेत के परिवहन से संबंधित संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वह आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ औजार भी जब्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने सोनालिका कंपनी का नीले रंग का DI-35 ट्रैक्टर, दो चक्कों वाली नीली ट्रॉली में भरी रेत और खुदाई में इस्तेमाल होने वाले 3 तसले तथा 2 फावड़े जब्त किए हैं। जब्त सामग्री को लोरमी वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में पहुंचाया गया। वन अपराध दर्ज, राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित वन विभाग ने मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19809/13 दर्ज किया है। विभाग के मुताबिक, जब्त वाहन और वन उपज को राजसात किए जाने योग्य पाए जाने पर अधिकृत अधिकारी एवं उपवनमंडलाधिकारी लोरमी के समक्ष राजसात की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।
Source link
लोरमी में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:ड्राइवर पर वन अधिकारियों से अभद्रता का आरोप, राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित
