Headlines

Delhi Police Constable Death Pataudi Road Accident


गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा दिल्ली पुलिस का सिपाही अमित यादव। काफी देर तक उसकी सांसे चलती रहीं, लेकिन किसी ने उसे उठाकर अस्पताल नहीं पहुंचाया।

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को बुलेट समेत ट्रक ने कुचल दिया। कॉन्स्टेबल रोड पर काफी देर तड़पता रहे। आसपास जुटे लोग वीडियो बनाते रहे। घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोई मदद को आगे आता नहीं दिख रहा।

.

हादसा पटौदी रोड पर खवासपुर गांव के पास हुआ। काफी देर बाद जब घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक देर हो गई थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि प्रारंभिक तौर पर अधिक खून बहना मौत की वजह बनी।

32 साल के कॉन्स्टेबल अमित यादव की ड्यूटी दिल्ली में जंतर-मंतर पर चले रहे प्रोटेस्ट में लगी हुई थी। पत्नी व बच्चों ने रविवार रात को कॉल कर पूछा था-घर कब आएंगे। तब कॉन्स्टेबल ने सुबह हर हाल में पहुंचने का प्रॉमिस किया था।

सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा दिल्ली पुलिस का सिपाही अमित यादव।

सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा दिल्ली पुलिस का सिपाही अमित यादव।

सिलसिलेवार पढ़िए…कैसे परिवार से किया वादा नहीं निभा पाए

  • जंतर-मंतर पर लगी थी ड्यूटीः गुरुग्राम के बिलासपुर के गांव बासलांबी के 32 वर्षीय अमित यादव दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। वह दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी ड्यूटी जंतर-मंतर पर लगी हुई थी। पहले कांग्रेस और फिर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से काफी संख्या में पुलिस बल को जंतर-मंतर पर लगाया हुआ था। इन्हीं में अमित भी थे।
  • दो बेटियों का पिता थेः अमित यादव अपने मां-बाप के इकलौता बेटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में अमित के माता-पिता, पत्नी और दो छोटी बच्चियां हैं। रविवार रात को ड्यूटी के वक्त अमित ने पत्नी और बेटियों से फोन पर कॉल किया था। टीवी पर प्रदर्शन के दौरान टकराव की खबरें आने से परिवार चिंतित था।
  • सुबह घर आने का प्रॉमिस कियाः पत्नी ने पूछा था कि कब घर आएंगे। बच्चियां याद कर रही हैं। इस पर अमित ने जवाब दिया था कि सोमवार सुबह जरूर घर आएंगे, ये प्रॉमिस रहा। परिवार को उनके आने का इंतजार था, लेकिन बाद में यह दुखभरी खबर ही आई।
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, जो घायल सिपाही को उठाने के बजाय फोटो खींचते और वीडियो बनाते नजर आ रहे है।

हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, जो घायल सिपाही को उठाने के बजाय फोटो खींचते और वीडियो बनाते नजर आ रहे है।

अब जानिए…घटनास्थल के वीडियो में क्या नजर आ रहा

  • सोमवार सुबह पटौदी रोड पर हादसाः जानकारी के अनुसार, अमित यादव सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बुलेट बाइक पर पटौदी रोड से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि खवासपुर के पास राजस्थान नंबर के ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोट आईं।
  • घटनास्थल पर लोग वीडियो बनाते दिखेः जिस जगह हादसा हुआ, वहां का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अमित लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े हैं। उनकी बाइक पर सड़क पर गिरी है। जबकि आसपास काफी लोग जुटे हैं जो मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।
  • रोड पर तपड़ रहे, लंबी-लंबी सांसें ले रहेः वीडियो में दिख रहा है कि अमित सड़क पर पड़े खींच-खींच कर सांस ले रहे हैं। वीडियो बना रहे लोग कभी एंबुलेंस बुलाने तो कभी पुलिस को सूचना देने की बात तो कहते सुनाई पड़ रहे हैं, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा।
  • लोग कहते रहे-बच जाएगाः इस दौरान आवाजें आ रही हैं, जिसमें कह रहे हैं कि अस्पताल पहुंच जाए तो शायद बच जाएगा। काफी देर यूं ही गुजर गई। इस बीच अमित यादव ने करवट भी बदली, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।

सर्विस लेन पर तेज ट्रक का आरोप

अमित के चचेरे भाई अमन ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे मुझे सूचना मिली कि अमित यादव का एक्सीडेंट हो गया है और वह प्रधान होटल के नजदीक सर्विस रोड पर सड़क पड़ा है। सूचना पर वह तुरन्त प्रधान होटल के सामने पहुंचे। जहां पर एक्सीडेंट करने वाला ट्रक खड़ा था और अमित की भी वहीं पड़े थे। राहगीरों ने बताया कि अमित को सिल्वर स्ट्रीक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जब वह हॉस्पिटल पहुंचा तो अमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सर्विस लेने में ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अमित यादव की मौत की खबर से उनके गांव बासलांबी में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

———————–

ये खबर भी पढ़ें….

रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार देवरानी को कुचला,VIDEO:जेठानी बाल-बाल बची, बैंक जा रही थीं दोनों; सड़क पर पड़ा खून चाटता दिखा कुत्ता

हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठी देवरानी सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान बस देवरानी के ऊपर से गुजर गई, जबकि जेठानी बाल-बाल बच गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *