Headlines

खरगोन में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, चक्काजाम:इंदौर रोड पर 4 घंटे बंद, 5 किमी लंबा जाम; अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला




खरगोन के बालसमुद में बिजली कटौती से परेशान 300 लोग सोमवार रात सड़क पर उतर आए। उन्होंने बस स्टैंड पर साढ़े चार घंटे चक्काजाम किया। जिससे खरगोन-इंदौर रोड पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने बिजली कंपनी पर भेदभाव का आरोप लगाया। 9 अक्टूबर को कनिष्ठ यंत्री ऋषभ कुमार ने नवरात्रि में शाम 5 से रात 12 बजे तक कटौती न करने का लिखित आश्वासन दिया था, पर विभाग ने 8 बजे तक बिजली बंद कर दी। कसरावद एसडीओपी श्वेता शुक्ला और थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप से 7.15 बजे बिजली शुरू हुई। पर प्रदर्शनकारियों ने उसे फिर बंद करवा दिया। वे स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना रात 10 बजे मंडलेश्वर संभाग के कार्यपालन यंत्री आमेर कुरैशी पहुंचे। उन्होंने राज्य स्तरीय लोड मैनेजमेंट को कटौती का कारण बताया और 2 दिन में समस्या कम होने का भरोसा दिया। इसके बाद रात 10.30 बजे चक्काजाम खत्म हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि दो दिन बाद भी कटौती हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *