Headlines

सुकमा एसपी की कमान IPS मयंक गुर्जर ने संभाली:अधिकारियों की ली पहली बैठक,कानून-व्यवस्था, नक्सल क्षेत्र और विकास कार्यों की समीक्षा की




सुकमा जिले के नए पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आगामी अभियानों और अपनी प्राथमिकताओं पर अधिकारियों से चर्चा की। मयंक गुर्जर वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। आईआईटी से बीटेक करने के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बने। कई नक्सल ऑपरेशन में रही है महत्ववपूर्ण भूमिका इससे पहले डोंगरगांव थाना प्रभारी रहते हुए उन्होंने जनसहयोग से 50 लाख रुपये की लागत वाला सीसीटीवी कैमरा प्रोजेक्ट शुरू कराया था। वहीं बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) रहते हुए कई नए सुरक्षा कैंप स्थापित कराने और कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुए बड़े नक्सल ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शांति और विकास को देंगे प्राथमिकता पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से जिले में शांति और विकास का माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाएंगे एसपी ने कहा कि जिला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की लगातार मौजूदगी, जनसहयोग और शासन की विकास योजनाओं से लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उनका कहना है कि शांति और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के लिए प्रशासन और जनता की भागीदारी जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *