![]()
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने जारी प्रेस वक्तव्य में बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 8000 रुपए 18% जीएसटी सहित संबद्धता आवेदन फार्म व शुल्क के साथ 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राजकीय व अराजकीय स्थाई संबद्धता प्राप्त विद्यालय एवं गुरूकुल/विद्यापीठ 5,000 रुपए विलंब शुल्क 18 प्रतिशत जीएसटी सहित 16 अक्टूबर तक संबद्धता फार्म व शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना सुनिश्चित करें। 9वीं से 12वीं के लिए 13-19 अक्टूबर तक करें आवेदन बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं से 12वीं के ऐनरोलमेंट/पंजीकरण के लिए सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई संबद्धता प्राप्त विद्यालय, गुरूकुल/विद्यापीठ हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपए प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपए प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क के साथ 100 रुपए विलंब शुल्क सहित 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। मेल पर दे सकते हैं सूचना उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300, 254302 या बोर्ड कार्यालय की संबद्धता शाखा के दूरभाष नंबर 01664-244171 से 176 Ext. 110 व 111 पर किसी भी कार्य-दिवस में 9 से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। संबद्धता शाखा की ई-मेल asaffi@bseh.org.in व एनरोलमेंट शाखा की ई-मेल asenr@bseh.org.in पर भी सूचना भेजी जा सकती है।
Source link
हरियाणा बोर्ड में 9वीं से 12वीं के एनरोलमेंट शुरू:13 से 19 अक्टूबर तक करें आवेदन; 100 रुपए लगेगी लेट फीस
