![]()
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन के बाद फाइनल वोटर सूची जारी कर दी है। आयोग की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 13 लाख से ज्यादा वोटर कम हो गए हैं। जबकि 7 लाख वोट नए जुड़े। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यह फाइनल लिस्ट अपडेट की है। सवाल-जवाब में जानिए, कैसे चेक करें, आपकी वोट बची या कट गई… सवाल: वोटर लिस्ट में मेरा नाम है या नहीं, कैसे चेक करूं? जवाब: इसके 4 स्टैप हैं (नोट: ये वोटर लिस्ट www.voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।) सवाल: पार्ट नंबर या नाम पता नहीं तो फिर अपने इलाके की वोटर सूची कैसे ढूंढें? जवाब: www.ceopunjab.gov.in पर जाएं। यहां आपको नीचे Search Your Vote की ऑप्शन मिलेगी। इस पर क्लिक करेंगे तो नई विंडो खुलेगी। अब अपने वोटर कार्ड में EPIC नंबर देखें। उसे यहां भर दें, फिर स्टेट सिलेक्ट करें और कैप्चा भरकर सर्च करेंगे तो नीचे आपका पार्ट नाम व नंबर आ जाएगा। उसे नोट कर पिछले सवाल में दिया स्टैप इस्तेमाल करें और अपना नाम चैक करें। सवाल: अगर मेरा वोट कट गया तो मुझे कैसे पता चलेगा?
जवाब: इसके लिए भी आपको पहले सवाल में दिए प्रोसेस को इस्तेमाल करते हुए वोटर लिस्ट डाउनलोड करनी होगी। अगर आपका नाम कटा है तो भी उस लिस्ट में दिख जाएगा लेकिन उसके ऊपर DELETED लिखा होगा। सवाल: ऑनलाइन चेक करने पर मेरा नाम नहीं आ रहा, अब कैसे चेक करूं? जवाब: इसके 2 तरीके हैं… सवाल: अगर आपका वोट कट गया तो क्या दोबारा बन सकता है?
जवाब: हां, पंजाब की मुख्य चुनाव अफसर अनिंदिता मित्रा का कहना है कि ऐसा व्यक्ति ऑनलाइन, BLO या ERO को फॉर्म नंबर 6 भरकर दे सकता है। सवाल: क्या 2027 के चुनाव में इसी फाइनल वोटर लिस्ट के आधार पर वोटिंग होगी?
जवाब: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा का कहना है कि लोग नई वोट बनवा सकते हैं। वह वोटर भी चुनाव में वोट डाल सकेंगे।
Source link
पंजाब SIR- 13 लाख वोट कटे, 7 लाख नए जुड़े:आपका नाम है या कट गया, 4 स्टैप में खुद चेक करें; क्या अब नई वोटें नहीं बनेंगी?
