![]()
तरनतारन में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण पूरा हो गया है। अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 7,43,377 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी राहुल कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों का सेट और सीडी सौंपी। यह जानकारी उन्होंने जिला प्रबंधकीय परिसर में हुई बैठक में दी। राहुल कुमार ने बताया कि घर-घर सर्वे में 74,192 मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक या दोहरी प्रविष्टि वाला पाया गया। 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में 7,03,161 मतदाता थे। दावों और आपत्तियों के बाद 4,032 नाम हटाए गए, जबकि 44,248 नए मतदाता जोड़े गए। सूची में कुल 33,976 मतदाताओं का अंतर आया
पुनरीक्षण से पहले और बाद की सूची में कुल 33,976 मतदाताओं का अंतर आया है। डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों और उनके बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग की तारीफ की। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के लिए फॉर्म भरे जा सकते हैं। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे
राजनीतिक दलों ने प्रक्रिया पर संतोष जताया। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव इंद्रजीत सिंह और चुनाव कानूनगो दिलबाग सिंह के अलावा शिरोमणि अकाली दल से गुरभेज सिंह, कांग्रेस से बरकत सिंह वोहरा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से हीरा सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से चरण सिंह और आम आदमी पार्टी से मनदीप सिंह उपस्थित थे।
Source link
तरनतारन में वोटर लिस्ट से 4,032 नाम हटे:44,248 नए शामिल, SIR के बाद लिस्ट अपडेट; राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूचियां
