Headlines

पंचायत-चुनाव में पहले चरण के नामांकन की लास्ट डेट आज:जिला परिषद मेंबर के लिए अब तक 29 आवेदन आए,भाजपा-कांग्रेस जारी करेगी प्रत्याशियों की लिस्ट




कोटा जिला परिषद व पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए पहले चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। वहीं आज ही भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक लिस्ट जारी होगी। जिला परिषद के 25 वार्डों में अब तक 29 नॉमिनेशन हुए हैं। सोमवार को कुल 28 फॉर्म भरे गए सोमवार को कुल 28 नामांकन भरे गए। इनमें रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति लाडपुरा के 3 वार्ड व जिला परिषद के 7 वार्डो से भाजपा से दावेदारों ने नॉमिनेशन किया। सर्किट हाउस में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन तैयार करवाए। मंत्री हीरालाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद से 6 उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जिला परिषद मेंबर का नॉमिनेशन भरा। इन्ही लोगों को टिकट मिलना तय हैं। पहले चरण में लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि पंच/सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में 4 पंचायत समितियां में 19 जिला परिषद सदस्य, 84 पंचायत समिति सदस्य, 163 सरपंच व 1441 वार्ड पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। नामांकन के लिए 3 जगह व्यवस्था जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 7 तक के आवेदन कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 2 में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग रवि वर्मा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वार्ड 8 से 15 तक के आवेदन कलक्ट्रेट कक्ष-6 में एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वार्ड 16 से से 25 तक के प्रत्याशी नामांकन सहायक कलेक्टर मालविका त्यागी को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसीईएम कक्षा-5 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पहले चरण में नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी।नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को होगी। पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है। 1 पंचायत समिति चेचट नई बनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *