![]()
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के खनुआ गांव में सोमवार देर रात किराना दुकान के गोदाम में आग लग गई। गोदाम ठाकुरदीन विश्वकर्मा का है। आग तेजी से फैलने से गोदाम में रखा अनाज और किराना सामान जल गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, घटना में करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल बुलाई जानकारी के अनुसार, गोदाम में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल वाहन भी बुलाया गया। हालांकि, आग तेजी से फैलने के कारण गोदाम में रखा ज्यादातर सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन बुलाया गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। घटना में करीब 25 लाख रुपए के नुकसान का शुरुआती अनुमान है।
Source link
सिंगरौली में किराना गोदाम में लगी आग:25 लाख रुपए का अनाज-सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका
