Headlines

कोटा के खाटूश्याम मंदिर के बाहर से बाइक चोरी:लॉक तोड़कर पुजारी की मोटरसाइकिल उठा ले गया बदमाश, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद




कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा इलाके में स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर से एक अज्ञात चोर पुजारी की बाइक चुराकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति बाइक का लॉक खोलकर उसे ले जाता दिखाई दे रहा है। मामले में पुजारी सुरेंद्र गौतम ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दी है। कुछ सेकंड में लॉक खोला और बाइक लेकर भागा मंदिर के पुजारी सुरेंद्र गौतम ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात करीब 1:15 बजे उनकी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक खोला और गाड़ी लेकर फरार हो गया। रात करीब 1:30 बजे जब उनकी नींद खुली और वे मंदिर के बाहर आए, तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं पुजारी पुजारी सुरेंद्र गौतम ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के शिवपुरी के निवासी हैं और कोटा के रायपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। बाइक चोरी होने के बाद श्री श्याम सेवा समिति की ओर से उद्योग नगर थाने में शिकायत दी गई है। CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करने वाला व्यक्ति कैद हुआ है। फुटेज में वह रात के समय बाइक का लॉक खोलकर उसे ले जाता दिखाई दे रहा है। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *