Headlines

सोनीपत में महिलाओं ने किया रोड जाम:अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराजगी, कर्मचारियों ने की बदसूलकी, पावर हाउस पर हंगामा




सोनीपत में बिजली संकट गहराने के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। अघोषित बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने गोहाना रोड पर जाम लगाया, वहीं ओल्ड डीसी रोड स्थित एससी ऑफिस पावर हाउस में शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ताओं के साथ बिजली कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया। इसके बाद पावर हाउस में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बता दें कि, शहर में कई-कई घंटों की अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या से परेशान होकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं गोहाना रोड पर पहुंचीं और सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। यहां देखें फोटो… आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी महिलाओं के इस अचानक प्रदर्शन के कारण गोहाना रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली-पानी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई, तो उनका आंदोलन और तेज होगा। दूसरी ओर, बिजली संकट से परेशान कुछ लोग और महिलाएं अपनी शिकायत लेकर ओल्ड डीसी रोड स्थित एससी ऑफिस पावर हाउस पहुंचे। वहां बिजली कर्मचारियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि एक बिजली कर्मचारी नशे में धुत था और उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद पावर हाउस में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *