![]()
पंचकूला से गुजर रहे जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के पास स्थित गांव सूरजपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरजपुर निवासी रमेश (55) के रूप में हुई है। वारदात के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पीछे से मारी ट्रक ने टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रमेश मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 (ईआरवी-526) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रमेश को इलाज के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल, पंचकूला भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया कर लिया है मामला दर्ज : चौकी इंचार्ज
अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक की तलाश जारी है। मामले में नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Source link
जीरकपुर-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा:ट्रक ने पैदल जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार
