![]()
रामपुर की नोग घाटी में एचआरटीसी बस हादसे के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। सड़क सुरक्षा और खराब परिवहन व्यवस्था से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे-5 पर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने हादसे के कारणों की जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर तहसीलदार, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर बुधवार दोपहर बाद बैठक करने को कहा। अन्य संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
नोग युवक मंडल समेत अन्य संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें राय-शरण बस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने, बसों की नियमित तकनीकी जांच, खराब बसों को बंद करने, क्रैश बैरियर लगाने, सड़कों की मरम्मत करने, गड्ढे भरने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की गई। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश
बता दें कि, हादसे में दो लोगों की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस दौरान मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की भी मांग की गई।
Source link
रामपुर में ग्रामीणों का NH-5 पर प्रदर्शन:बस हादसे से गुस्साए, परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की; बसों की तकनीकी जांच की मांग
